Tu hi daata vishwa vidhatha
Song: Tu hi daata vishwa vidhatha
Verse 1तू ही दाता, विश्व विधाता
तेरी दुनिया सारी (2)
कैसा यह इंसान बनाया,
शान तेरी है न्यारी (2)
Verse 2ऊँचे पर्वत गहरे सागर,
सूरज , चान्द सितारे (2)
बादल आयें मेह बरसाएं,
कुदरत की बलिहारी (2);-
Verse 3हम्द ओ सना हम मिल गाएं,
तेरा शुक्र करें (2)
बुलबुल गाएं झूमें डाली
नाचे धरती सारी (2);-
Verse 4हाथों को जोडें, दिल को खोलें
आए हैं शरण तेरी (2)
पापों को प्यारे, प्रभु क्षमा कर
जान मेरी यह पुकारे (2);-