Verse 1यीशु का नाम सुखदाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का
Verse 2ये जीवन है, माटी का पुतला,
पानी लगत घुल जाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का;- यीशु का नाम...
Verse 3ये जीवन है, चंदन की लकड़ी,
आग लगत जल जाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का;- यीशु का नाम...
Verse 4ये जीवन है, घास का तिनका,
धूप लगत मुरझाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का;- यीशु का नाम...
Verse 5ये जीवन है, कागज की पुड़िया,
हवा चलत उड़ जाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का;- यीशु का नाम...